भुमका झरना भुमका झरना झारखण्ड राज्य के दुमका शहर में स्थित एक जल प्रपात है। रानीबहल के पास एक गर्म पानी का झरना है जो बहुत ख़ूबसूरत है। इसके आस-पास का क्षेत्र बहुत ख़ूबसूरत है। झरने के ख़ूबसूरत दृश्य देखना पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यहाँ पर पिकनिक मनाना भी पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है क्योंकि काम-काज के बोझ से दूर यहाँ पर बेहतरीन पिकनिक का आनंद लिया जा सकता है। मसनजोर बाँध मसनजोर बांध दुमका से 31 किमी दूर है। दुमका-सिउरी रोड पर स्थित होने के कारण यहां बस के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है। पश्चिम बंगाल का सिउरी इस बांध से 45 किमी दूर है। कनाडा की वास्तुशिल्पीय शैली में बने होने के कारण इस बांध को कनाडा बांध या पीयरसन बांध भी कहा जाता है। मसनजोर या मयूराक्षी झारखण्ड के दुमका ज़िले में मयूराक्षी नदी पर स्थित बाँध है। इस बाँध को 'कनाडा बाँध' भी कहा जाता है, क्योंकि इसे बनाने में कनाडा ने वित्तीय सहायता दी थी। इस बांध की दृश्यावली अत्यन्त ही मनोहारी और चित्ताकर्षक है। मसनजोर बाँध के निकट एक छोटी पहाड़ी पर दो विश्रामगृह निर्मित है। इनमें से एक पश्चिम बंगाल और दूसरा बिहार सरकार का है। इन विश्रामगृहों में ठहरे पर्यटक वहीं से मसनजोर बाँध के विहंगम दृश्यों का अवलोकन कर सकते हैं। मसनजोर बाँध के नीचे की ओर तिलपाड़ा बैराज़ बनाया गया है। यहाँ पर 40X40 मे.वा. की दो विद्युत इकाइयाँ लगाई गयी हैं। यह बांध 16650 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी ऊंचाई 155 फीट और लंबाई 2170 फीट है। इसकी भंडारण क्षमता 5 लाख एकड़ फीट है। सिउरी के पास स्थित तिलपारा बैराज भी एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। इसकी लंबाई 1013 फीट है। मसनजोर बांध पहुंचने के लिए आप निजी वाहन का सहारा ले सकते हैं। यहां नदी और पहाड़ होने के कारण यह और भी खूबसूरत हो उठता है। आप यहां तैराकी और रॉक क्लाइंबिंग का आनंद ले सकते हैं। अगर आप यहां रुकना चाहें तो इसके लिए मयूराक्षी भवन बंगला और इंस्पेक्शन बंगला में रुक सकते हैं। स्त्रोत: जिला आधिकारिक वेबसाइट दुमका , झारखण्ड सरकार