नोबेल पुरस्कार - एक परिचय नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिये जाने वाले नोबेल पुरस्कार संसार के श्रेष्ठतम पुरस्कारों में गिने जाते हैं। ये पुरस्कार उन कार्यों की श्रेष्ठ पहचान है जिसने लोगों के जीवन को बहुत गहरे से प्रभावित किया। स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष १९०१ मे शुरू किया गया। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। ये पुरस्कार न केवल विज्ञान क्षेत्र में दिये जाते हैं बल्कि विश्व शांति के लिए कार्य कर लोगों/संगठनों,साहित्य एवं संस्कृति में अपने लेखन से लोगों पर प्रभाव डालने वाली हस्तियों को भी इस पुरस्कार से नवाज़ा जाता है। हमारे जीवन को गहरे से प्रभावित करने वाला अर्थशास्त्र का क्षेत्र भी इस सूची में शामिल है। अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार उन सिद्धांतों की जाँच-परख करने वालों को दिया जाता है जिन सिद्धांतों से वैश्विक अर्थव्यवस्था में न केवल महत्वपूर्ण बदलाव आए बल्कि विश्व को अर्थसंकट की चपेट में लेने वाले परिस्थितियों की पहचान करने और आने वाले सालों में इनसे निपटने में आसानी हुई । चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार उन महत्वपूर्ण चिकित्सकीय शोधों को मिलता है जिनसे मानव जाति के जीवन को प्रभावित करने वाली बीमारियों के ईलाज में उल्लेखनीय सुधार हुआ। नोबुल पुरस्कार मुख्यत इन छह क्षेत्रों में दिये जाते हैं-1.चिकित्सा2.भौतिकी3.रसायन4.साहित्य5.शांति6.अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार-2014 2014 साल के लिए नोबेल पुरस्कारों को यहां देने का कारण इसमें एक भारतीय के नाम का जुड़ा होना है। भारत में बाल श्रम के उन्मूलन और बाल अधिकारों के लिए वर्षों से कार्य कर रहे कैलाश सत्यार्थी जी के प्रयासों को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई और उनके काम को मान्यता देते हुए उन्हें