ग्रीटिंग पोस्ट के नए उत्पाद ग्रीटिंग पोस्ट अर्थात् भारतीय डाक की ओर से प्रस्तुत मनभावन ग्रीटिंग कार्डों की दुनिया में आपका स्वागत है। ये कार्ड आपको पूर्व भुगतान वाले लिफाफों के साथ ही प्राप्त होते हैं और इस प्रकार आपको डाक-टिकट चिपकाने की जरूरत नहीं रहती। यह एक अनूठा प्रयोग है, जो भारत में पहली बार हो रहा है। सबसे आकर्षक बात यह है कि लिफाफों पर चिपकाए गए डाक-टिकट, अंदर मौजूद कार्ड की हूबहू प्रतिकृति होते हैं। ग्रीटिंग पोस्ट के फायदे ये कार्ड आपको केवल सहूलियत ही प्रदान नहीं करते, बल्कि इनके कई औरलाभ भी हैं। ग्रीटिंग पोस्ट के माध्यम से आप हर अवसर, पर्व तथा उपलक्ष्य में अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति कर सकते हैं। इनके सुंदर डिजाइनों और मनभावन रंगों में प्रतिबिंबित भावनात्मक गरमाहट हरेक के मन को छू जाती है। इन कार्डों को पाकर निस्संदेह हरेक व्यक्ति प्रफुल्लित हो जाता है। कहां से प्राप्त करें इन कार्डों का विक्रय ग्रीटिंग कार्डों के निजी वितरकों और स्टेशनरी की दुकानों के माध्यम से किया जा रहा है। इन कार्डों और उत्कीकर्ण(एम्बॉस्ड ) डाक-टिकटों से युक्त लिफाफों को एक साथ ही बेचा जाएगा। ग्रीटिंग कार्ड सभी प्रमुख डाकघरों में उपलब्ध हैं। ग्रीटिंग कार्ड की विशेषताएं ग्रीटिंग पोस्ट , भारतीय डाक का एक और नवीन उत्पाद है। इसके अंतर्गत एक लिफाफा और एक कार्ड शामिल है। इस लिफाफे पर 5 से.मी.X4 से.मी.X3 से.मी. आकार तथा 5/- रु. के मूल्यवर्ग के अंकन के साथ एक बहुरंगा एम्बॉस्डे डाक-टिकट(जो एक कार्ड पर अंकित डिजाइन का लघु रूप है) लगा होगा। इसलिए आपको इस लिफाफे पर डाक-टिकट चिपकाने की आवश्यकता नहीं है और इस प्रकार डाकघर जाने और लाइन में खड़े रहने में लगने वाले आपके समय की बचत होगी। ग्रीटिंग कार्ड पर ठीक पिछली तरफ फ्लैप पर धूसर नीले रंग में एक गोलाकार डाक-टिकट मुद्रित है। डाक प्रशुल्क के बारे में सभी नियम ग्रीटिंग पोस्ट पर लागू होंगे। मौजूदा नियमों के अनुसार 5/-रु. मूल्य के डाक प्रशुल्क के आधार पर प्रेषक 20 ग्राम वजन तक की डाक-वस्तु को देशभर में कहीं भी भेज सकता है। यही नियम ग्रीटिंग पोस्टर के लिए भी लागू होगा। आकार और प्रकार हमारे पास दो प्रकार के आकार हैं। छोटे आकार का कार्ड 10.5 से.मी.X16.5 से.मी. बड़े आकार का कार्ड 12 से.मी. X 18.5 से.मी. इस समय 56 डिजाइन उपलब्ध हैं। मूल्य लघु आकार का कार्ड 5/-रु. के डाक प्रशुल्क सहित 14/- रु. प्रति कार्ड बड़े आकार का कार्ड 5/-रु. के डाक प्रशुल्क सहित 17/- रु. प्रति कार्ड संपर्क सूत्र महाप्रबंधक- व्यवसाय विकास, डाक विभाग, नई दिल्ली-110001 फोन: 91-11-23096075 फैक्स. 91-11-23096151 ईमेल: business@indiapost.gov.in स्त्रोत: भारतीय डाक