परिचय मीडिया पोस्ट एक अनूठी मीडिया अवधारणा है, जो भारतीय कॉरपोरेट जगत तथा सरकारी संगठनों को अत्यंसत किफायती तरीके से अपने संभावित ग्राहकों तक पहुंच बनाने का माध्यम प्रदान करती है। मीडिया पोस्ट रचनात्माकता से भरी, किफायती और व्यक्तिगत स्वरूप के साथ अत्यधिक प्रयुक्त डाक है। कोई भी अन्य माध्याम भारतीय डाक के विस्तार और इसकी पहुंच के स्तर की बराबरी नहीं कर सकता। मीडिया पोस्ट , ब्रांड और मार्केटिंग प्रबंधकों के लिए देशभर में अपने कॉरपोरेट संदेश भेजने का नया तथा कारगर जरिया है। मीडिया पोस्ट, अब आपके ब्रांड को अत्यंत कम कीमत पर जनसाधारण तक पहुंचाने का त्वरित माध्यम प्रदान कर सकता है। विस्तृत पहुंच भारतीय डाक, 1,54,149 डाकघरों तथा 5,64,701 पत्र-पेटिकाओं(लेटर बॉक्स) के अपने नेटवर्क के माध्यम से प्रतिवर्ष 1,575 करोड़ डाक-वस्तुओं का संवितरण करता है। आप अपने ब्रांडिंग कार्य के लिए निम्नांकित का इस्तेमाल कर सकते हैं: पोस्टाकार्डों, पत्रों, एरोग्रामों, डाक लेखन सामग्री आदि पर विज्ञापन। लेटर बॉक्सों पर स्थान प्रायोजन (स्पेवस स्पॉलन्सआरशिप) का विकल्प। मात्रा भारतीय डाक प्रतिवर्ष अपंजीकृत डाक की 3000 मिलियन वस्तुओं को हैंडल करता है और देशभर तथा दुनिया के करोड़ों घरों तक पहुंचता है। हर बार जब कोई व्यक्ति कोई पोस्ट कार्ड, अंतर्देशीय पत्र अथवा कोई लिफाफा भेजेगा अथवा प्राप्त करेगा तो उसकी नजर आपके लोगों पर पड़ेगी। एरोग्राम तो आपको विश्व स्तर पर प्रभाव डालने का अवसर भी प्रदान करेगा। भाषा कोई बाधा नहीं पोस्ट कार्ड, अंतर्देशीय पत्र तथा मनीऑर्डर प्रपत्र पर आपके संदेश किसी भी भारतीय भाषा अथवा अंग्रेजी में अंकित किए जा सकते हैं। एरोग्राम पर संदेश केवल अंग्रेजी में अंकित किए जाएंगे। आपके मनपसंद रंग - एरोग्रामों तथा पोस्ट कार्डों पर आपकी पसंद के चार रंगों में मुद्रण किया जा सकता है। संपर्क सूत्र महाप्रबंधक-व्यवसाय विकास, डाक विभाग, नई दिल्ली।-110001. फोन: 91-11-23096075 ; फैक्स. 91-11-23096151 ; ईमेल: business@indiapost.gov.in स्त्रोत: भारतीय डाक