परिचय भारत में हर साल 15 जनवरी को आर्मी डे मनाया जाता है। आर्मी हमेशा से ही देश का गौरव रही है। ये कई जंग लड़ते हैं और देश के लिए शहीद भी हो जाते हैं। जो ठंड हो या गर्मी बारिश हो या तूफान हर वक्त हमारे देश की सुरक्षा में लगे रहते हैं ताकि आम लोग अपने घरों में चैन की नींद सो सकें। भारतीय सेना कई मायनों में दुनिया की बड़ी-बड़ी सेनाओं को टक्कर देने का माद्दा रखती है। आईए जानें इंडियन आर्मी के बारे में ऐसी ही कुछ खास बातें। पढ़ें भारतीय सेना की खास 10 बातें 1. भारतीय सेना दुनिया में सबसे ऊंचे युद्ध के मैदान को नियंत्रित करती है- भारतीय सेना दुनिया की सबसे ऊंची पहाड़ियों को कन्ट्रोल करने में माहिर है। इसका उदाहरण है सियाचिन ग्लेशियर, जो सी-लेवल से 5000 मीटर ऊपर है। 2. दुनिया में भारत के पास सबसे बड़ी 'स्वैच्छिक' सेना है - सभी सेवारत और रिजर्व कर्मियों ने वास्तव में 'सेवा' को चुना है। भारतीय संविधान में जबरन भर्ती का प्रावधान है लेकिन आज तक इसका प्रयोग नहीं किया गया है। 3. भारतीय सेना पहाड़ी लड़ाइयों में माहिर है - भारतीय सेना का हाई ऑल्टीट्यूड वॉरफेयर स्कूल दुनिया के सबसे अच्छे ट्रेनिंग संस्थान में गिना जाता है। अफगानिस्तान भेजे जाने से पहले अमेरिका के स्पेशल फोर्स की ट्रेनिंग भी इसी इंस्टीट्यूट में हुई थी। साथ ही यूके और रशिया से भी जवान यहां ट्रेनिंग के लिए आते हैं। ये इंस्टीट्यूट पहाड़ी इलाकों और ऊंचाई पर लड़ाई करने के ट्रेनिंग देती है। 4. भारत ने छिपकर अपने परमाणु शस्त्रागार का परीक्षण किया था - 1970 और 1990 के दशक में भारत ने छिपकर अपने परमाणु शस्त्रागार का परीक्षण किया था और सीआईए को इसकी भनक तक नहीं थी। आज तक इसे सीआईए की सबसे बड़ी विफलताओं में से एक माना जाता है। 5. भारतीय सैनिक का चयन धर्म या जाती के आधार पर नहीं होता- भारत की अन्य सरकारी संगठनों और संस्थाओं की तरह, जाति या धर्म के आधार पर आरक्षण के लिए कोई प्रावधान नहीं हैं। सैनिकों की भर्ती उनके समग्र योग्यता, कड़े परीक्षण और फिटनेस के आधार पर होती है। कोई भी भारतीय नागरिक अगर एक बार सेना में भर्ती हो जाता है, तो वो सैनिक कहलाता है। 6. लोंगेवाला युद्ध के दौरान, भारत की ओर से केवल दो हताहत थे। बाद में इस पर बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर बनाई गई थी- लोंगेवाला युद्ध भारत-पाकिस्तान के बीच दिसंबर 1971 में लड़ा गया था। जिसमें एक जीप और M40 recoilless राइफल के साथ सिर्फ 120 भारतीय सैनिकों ने 45 टैंक और एक मोबाइल इन्फैंट्री ब्रिगेड से लैस 2000 पाकिस्तानी सैनिक के खिलाफ जंग लड़ी। संख्या में कम होने के बावजूद भारतीय सैनिकों, वायु सेना की मदद से रात भर लड़े और जीत हासिल करने में कामयाब रहे। 7. 2013 का 'ऑपरेशन राहत' दुनिया में सबसे बड़ा नागरिक बचाव कार्य में से एक था- भारतीय वायु सेना ने 'ऑपरेशन राहत' 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ से प्रभावित नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए शुरू किया था। वायु सेना द्वारा किया गया ये ऑपरेशन अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा नागरिक बचाव अभियान था। पहले फेज़ में भारतीय वायु सेना ने करीब 20 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला था। साथ 3,82,400 किलो की राहत सामग्री भी पहुचाई थी। 8. केरल में एझिमाला नौसेना अकादमी एशिया में अपनी तरह की सबसे बड़ी अकादमी है। 9. भारतीय सेना में घोड़ों की कैवलरी रेजिमेंट भी है। दुनिया में ये आखिरी तीन ऐसे रेजिमेंटों में से एक है। 10. भारतीय वायु सेना का ताजिकिस्तान में एक आउट-स्टेशन बेस है और अब अफगानिस्तान में भी ऐसे स्टेशन की मांग की जा रही है। स्त्रोत: लाइवहिंदुस्तान.कॉम