केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) स्थापना दिवस : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का स्थापना दिवस हर साल 10 मार्च को मनाया जाता है। CISF भारत के पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है, जिसकी स्थापना 10 मार्च, 1969 को हुई थी। CISF भारत की उद्योगिक सुरक्षा के लिए अभूतपूर्व महत्व रखता है, जो देश की आर्थिक सुरक्षा और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। CISF मुख्य रूप से सार्वजनिक और कुछ निजी उपक्रमों की सुरक्षा करता है। इसके अलावा, यह विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों की भी सुरक्षा करता है, जैसे कि मेट्रो, परमाणु संस्थान, ऐतिहासिक धरोहरों आदि। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का इतिहास : सीआईएसएफ (CISF) एक अर्धसैनिक बल है, जिसका मुख्य कार्य सरकारी कारखानों और अन्य सरकारी उपक्रमों की सुरक्षा प्रदान करना है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ग्रह मंत्रालय के तहत कार्य करता है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन 10 मार्च, 1969 में हुआ था और आज इस बल की संख्या लगभग 1.63 लाख है। हर वर्ष 10 मार्च को CISF स्थापना दिवस (CISF Raising Day) मनाते है। CISF मुख्य रूप से सार्वजनिक और कुछ निजी उपक्रमों की सुरक्षा करता है।यह बल देश के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों की भी सुरक्षा करता है, जैसे कि मेट्रो, परमाणु संस्थान, ऐतिहासिक धरोहरों आदि। CISF की पहली महिला निदेशक "नीना सिंह" है। CISF का स्थापना दिवस का नारा : "सेवा, सुरक्षा, भाईचारा" - CISF स्थापना दिवस का प्रमुख नारा है। यह नारा CISF के कर्मियों की सेवा, सुरक्षा कार्यों में समर्पण और भाईचारे को प्रेरित करता है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का महत्व : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का प्रमुख कार्य सरकारी कारखानों और संस्थानों की सुरक्षा है, जो राष्ट्रीय आपूर्ति और अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं। CISF का मोटो "सुरक्षा और सुरक्षा" है, जो बल की मुख्य उद्देश्य को दर्शाता है।