परिचय गीत गंगा 14 से अधिक भारतीय भाषाओं में देशभक्ति और प्रेरणादायक गानों को प्रस्तुत किया गया है। ये सभी गानें एमपी 3 फॉर्मेट में उपलब्ध है। साथ ही यह इन सभी प्रकार के प्रेरणादायक गानों का एक विशाल संग्रह भी है, जिसे आमजन एक संसाधन के रूप में प्रयोग कर सकते है। कुछ प्रमुख गीत हिंदी भाषा के कुछ प्रमुख गीत है ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, ‘सारे जहाँ से अच्छा’, ‘जहां डाल डाल पे सोने की’, ‘होंगे कामयब.. हम होंगे कामयाब.. एक दिन ‘, ‘ऐ मेरे प्यारे वतन’, ‘मंगल भवन अमंगल हारी’, ‘आओ बच्चों तुम्हें दिखाएँ’, ‘चन्दन है इस देश की माटी’, ‘धरती की शान है तू’, ‘साबरमती के संत.. तूने कर दिया कमाल’, ‘जननी जन्म भूमि.. स्वर्ग से महान है’, ‘ताकत वतन की तुमसे है’ आदि। वही अन्य भारतीय भाषाओँ में उपलब्ध कुछ गीत इस प्रकार है; ‘वन्दे मातरम’- बंगाली, ‘एक देश-एक जाती’- उड़िया, ‘माटी आमार’- उड़िया, ‘सोने री छिडकाती रे’- मारवाड़ी आदि। संबंधित स्त्रोत गीत गंगा