ब्लॉग का उपयोग करने के लिए दिशानिर्देश

ब्लॉगिंग साइटों में अपनी व्यक्तिगत जानकारी कभी न दें, क्योंकि इस जानकारी का दुरुपयोग किया जा सकता है।

विश्वसनीय जानकारी डालें क्योंकि यह पूरे विश्व तक पहुँचती है एवं आप वेब पर जो प्रकाशित करते हैं, वह स्थायी है ऐसा माना जाता है।

अन्य ब्लॉगर्स के साथ प्रतिस्पर्धा से बचें।

उपयोग की शर्तें बताएँ, ब्लॉग पर ठीक प्रकार से कॉपीराइट करें, जिससे दर्शकों से आपके ब्लॉग की रक्षा हो सके।

दूसरों के लिए उपयोगी सामग्री पोस्ट करें।

ब्लॉग में सामग्री पोस्टिंग करते समय, खराब या अशिष्ट भाषा का प्रयोग करने से बचें।

सोशल नेटवर्किंग साइट का सुरक्षित उपयोग करने के लिए दिशानिर्देश

आप ऑनलाइन जानकारी डालते हुए सावधान रहें, जैसे यदि आपने आपका फोटो या वीडियो या आपके खाते के विवरण डाल दिया जो एक लंबे समय के लिए उसमें रहेगा एवं इससे जुडनेवाला कोई भी इसे देख सकता है।

सामान्यत, व्यापारी लोग इसे हायरिंग प्रक्रिया के रूप में सभी के विचार एवं हितों के बारे में पता लगाने के लिये देखेंगे। तथापि, बुरे लोग इसे इंटरनेट पर व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित करने के लिये एवं उसका दुरुपयोग करने के लिये देख सकते हैं।

याद रखें, आपके परिवार का विवरण, पते, व्यक्तिगत तस्वीरें, जैसी व्यक्तिगत संवेदनशील जानकारी नही डालें, उनका दुरुपयोग किया जा सकता है।

अधिकांश साइटें एवं सेवाएँ गोपनीयता सेटिंग्स विकल्प प्रदान करती हैं, जिससे की आक्रमणकारी उन्हें देख न सकें।

आप भी अपनी इच्छानुसार, जिसे आप अपनी जानकारी को देखने की अनुमति देना चाहते हैं उसके लिये गोपनीयता सेटिंग्स सेट कर सकते हैं।

यदि आप एक सोशल नेटवर्किंग मित्र से मिलना चाहते हैं, तो मिलने से पहले सोचें, वेब साइटपर पोस्टेड यह असली पहचान नहीं हो सकती है। यदि आप मिलने जा रहे हैं तो अपने माता पिता को सूचित करें, एवं दिन के दौरान एक सार्वजनिक स्थान पर जाकर मिलें।

सुरक्षित डाउनलोड के लिए दिशानिर्देश

किसी भी फ़ाइल को डाउनलोड करते समय आपके कंप्यूटर पर चल रहे सभी आवेदनों को बंद कर दें, डाउनलोड करते समय एक समय पर एक ही सेट अप फ़ाइल चलाएँ।

डाउनलोड करते हुए सभी महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों को बंद कर दें जिससे यदि कुछ गलत हो जाता है तो सुरक्षित रहा जा सके।

फायरवॉल सेट करें, एंटीवायरस सेट करें, जिससे आपके द्वारा डाउनलोड की गई सभी फाइलों को सक्रिय रूप से स्कैन किया जा यकता है।

सभी फाइलों को डाउनलोड करने के बाद स्कैन करें, चाहे आप उन्हें वेबसाइट से या ई-मेल से प्राप्त लिंक द्वारा प्राप्त करें।

आप जिस एप्लीकेशन को डाउनलोड करना चाहते हैं उसमें से वायरस, स्पायवेयर का पता लगाने एवं उसे दूर करने के लिये सदैव अद्यतनित एंटीवायरस, स्पैम एवं स्पायवेयर फिल्टर का उपयोग करें।

अविश्वस्त साइटों से एवं आपके मित्रों के द्वारा या किसी भी यादृच्छिक वेबसाइट की टिप्पणियों के द्वारा की गई अनुशंसा से वीडियो, खेल एवं संगीत की किसी भी फाइल को डाउनलोड कभी न करें।

जाँच करें कि यूआरएल वही हैं एवं सदैव खेल, संगीत या वीडियो सुरक्षित वेबसाइटों से डाउनलोड करें, जो HTTP के स्थान पर HTTPS वेबसाइट का प्रयोग करते हैं।

वेब पते में, यह http की जगह https कर देते हैं। https हायपरटेक्स्ट स्थानांतरण प्रोटोकॉल सुरक्षित करने के लिए संदर्भित करता है।

विश्वसनीय वेबसाइटों से कुछ भी डाउनलोड करें। अनाधिकृत साइट पर देखा हुआ कुछ भी डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक न करें।

यदि वेबसाइट पर कोई गंदे शब्द दिखाई दें तो तुरंत उसे बंद कर दें वह कितना महत्वपूर्ण है इस से कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि ऐसी वेबसाइटों से स्पायवेयर को आपके पीसी पर स्थापित किया जा सकता है।

इससे पहले कि आप फ़ाइल डाउनलोड करें, उसके आकार की जाँच करें, कभी-कभी यह एक बहुत छेटा आकार दर्शाती है परंतु यदि आप इसे क्लिक करें तो यह फ़ाइल का आकार बढ़ा हुआ दिखाती है।

कभी भी ऐसे लिंक पर क्लिक न करें एवं पर विश्वास न करें जो कहते हैं कि इस लिंक पर क्लिक करने से आपके कंप्यूटर की सेटिंग्स बदल जाएँगी या आपका पीसी Xbox में बदल दिया जा सकता है एवं आप आपके कंप्यूटर पर असीमित खेल खेल सकते हैं।

आपको निशुल्क डाउनलोड करने के लिये कहने वाले किसी पर भी विश्वास न करें क्योंकि इसमें दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर समाविष्ट हो सकते हैं।

लिंक या फ़ाइल पर क्लिक न करें एवं इसे स्वचालित रूप से डाउनलोड शुरू न करने दें, फाइल को डाउनलोड करें एवं जहाँ आप सेव करना चाहते हैं करें, एवं फिर अनुप्रयोग पर चलाएँ।

कुछ भी डाउनलोड करने से पहले आप सुरक्षित ब्राउज़र सेटिंग्स सेट करें।
कोई भी अनुप्रयोग स्थापित या चलाने से पहले ध्यान से पढें। इसका अर्थ है नियमों एवं शर्तों को पढ़ें।

कुछ भी डाउनलोड न करें जब तक आप वेबसाइट के बारे में पूरी तरह से पता न लगा लें कि यह एक मूल कंपनी की एक मूल वेबसाइट है।

निशुल्क एंटीवायरस या एंटीस्पायवेयर सॉफ्टवेयर देने की बात कहनेवाली साइट से कभी डाउनलोड न करें, सदैव विश्वसनीय साइटों से डाउनलोड करें, यदि आप जहाँ से डाउनलोड कर रहे हैं उसके बारे में निश्चित नहीं हैं तो, साइट को फेवरेट सर्च इंजिन में डालें यह देखने के लिए कि किसी ने पोस्ट या सूचना दी है कि इसमें अवांछित प्रौद्योगिकियों को समाविष्ट किया गया है।
स्त्रोत: सूचना सुरक्षा जागरुकता,सीडैक,हैदराबाद