कम्प्यूटर पर हिन्दी आदि भारतीय भाषाओं में टाइप करना एक अनोखा अनुभव है। इसके लिए क्विलपैड एवं लिपिकार निःशुल्क रूप से ऑनलाइन टंकण की सुविधा उपलब्ध कराता है। यह पूर्व-परिभाषित नियमों क अनुसार ट्रांसलिटरेशन प्रौद्योगिकी को सहायता प्रदान करता है। एक ट्रांसलिटरेशन प्रौद्योगिकी उपयोगकर्ता को शब्दों को वैसी ही टाइप करने की सुविधा उपलब्ध कराता है जैसे कि हम सामान्यतया लिखते हैं, जैसे- 'rAShTrbhAShA के बजाय 'rashtrbhasha'। ट्रांसलिटरेशन उपकरण फोनेटिक रूप से अर्थात् जैसा हम बोलते हैं उसी अनुरूप लिखने की सुविधा प्रदान करता है। निःशुल्क रूप से ऑनलाइन हिन्दी टाइपिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाले कुछ वेबसाइट की सूची दी गई है जहाँ पर जाकर आप अपनी मातृभाषा में टाइप कर सकते हैं। टाइप किये हुए सूचना को कॉपी कर अपने स्थान या वर्ड फाइल में पेस्ट कर सेव कर सकते हैं। Related Resource 1. www.ildc.in