पीएम ई-विद्या (PM eVIDYA) योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण डिजिटल शिक्षा पहल है, जिसका उद्देश्य विभिन्न डिजिटल और दूरस्थ माध्यमों के जरिए सभी छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना है। भारत सरकार द्वारा PM-eVIDYA कार्यक्रम की शुरुआत 30 मई, 2020 को हुई थी। पीएम ई-विद्या कार्यक्रम का लक्ष्य देश के सभी छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है। पीएम ई-विद्या पारदर्शिता बढ़ाते हुए कम संसाधनों में उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा डी.टी.एच. टीवी चैनल के माध्यम से उपलब्ध करा रही है | PM eVIDYA के अंतर्गत 200 टीवी चैनलों के प्रसारण का लक्ष्य है। पीएम ई-विद्या कार्यक्रम के निम्न लाभ हैं: जिन छात्रों के पास इंटरनेट तक पहुंच नहीं है, उन्हें शिक्षा प्रदान करने वाले टेलीविजन चैनल से लाभ होगा। दृष्टि बाधित एवं श्रवण बाधित विद्यार्थियों को रेडियो पॉडकास्ट प्राप्त होगा। छात्र ई-कंटेंट का उपयोग करके सीख सकते हैं। स्कूलों, छात्रों और शिक्षकों के पास राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम की पहुँच आसान होगी । विशेषज्ञ अपने घरों से ऑनलाइन माध्यम से लाइव इंटरैक्टिव सत्र आयोजित करेंगे। PM eVIDYA योजना की शुरुआत “एक देश, एक डिजिटल शिक्षा मंच” के दृष्टिकोण के साथ की गई थी। इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन, टीवी, रेडियो और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। झारखण्ड में यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों के छात्रों के लिए लाभकारी सिद्ध हुई है। इस योजना के प्रमुख घटकों में DIKSHA पोर्टल, SWAYAM और SWAYAM PRABHA टीवी चैनल शामिल हैं। SWAYAM PRABHA के अंतर्गत 24×7 शैक्षिक चैनलों के माध्यम से विभिन्न कक्षाओं और विषयों के लिए शैक्षिक कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं। जिन परिवारों के पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे भी टीवी के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। PM eVIDYA योजना के तहत रेडियो और पॉडकास्ट आधारित शिक्षण सामग्री भी विकसित की गई है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों तक शिक्षा पहुँचाई जा सके। इसके अतिरिक्त, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए भी समावेशी डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई गई है। नॉलेज शेयरिंग (दीक्षा) - डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग (दीक्षा) पोर्टल और मोबाइल ऐप मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाया गया राज्यों / संघ राज्य क्षेत्रों और राष्ट्रीय स्तर के संगठनों द्वारा निर्मित बड़ी संख्या में ई-बुक्स और ई-कॉन्टेंट्स का एक स्टोर है। स्वयम पोर्टल - स्वयम भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है, जिसे शिक्षा नीति के तीन प्रमुख सिद्धांतों, पहुंच, समता और गुणवत्ता को प्राप्त करने के लिए बनाया गया है। स्वयम प्रभा टीवी - स्वयम प्रभा डीटीएच चैनल। इन चैनलों को डीडी, डीश टीवी और जीओ टीवी ऐप के माध्यम से देखा जा सकता है। कक्षा 1 से 12 तक प्रत्येक में 12 समर्पित टीवी चैनल प्रस्तावित है। रेडियो, सामुदायिक रेडियो और पोडकास्ट - रेडियो का उपयोग उन क्षेत्रों के बच्चों के लिए विशेष रूप से किया जाएगा जो दूर रहते हैं और जो ऑनलाइन नहीं हैं (विशेष रूप से कक्षा 1 से 5 के लिए)। रेडियो चैनलों के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण बहुत प्रभावी होगा। सीडब्ल्यूएसएन शिक्षार्थियों के लिए ई-सामग्री - विशेष आवश्यकता वाले बच्चों विशेष रूप से नेत्रहीन और श्रवण बाधित शिक्षार्थियों के लिए ई-सामग्री प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कोचिंग - उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रतियोगी परीक्षाओं – आईआईटी पाल और ई-अभ्यास के लिए ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था की है। आईआईटी पाल या आईआईटी प्रोफेसर असिस्टेड लर्निंग आईआईटी प्रोफेसरों द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और एनईईटी की तैयारी करने में छात्रों की मदद करने के लिए तैयार किए गए व्याख्यानों की एक श्रृंखला है। PM eVIDYA योजना डिजिटल विभाजन को कम करने और सभी बच्चों तक शिक्षा पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। यह योजना शिक्षा को अधिक सुलभ, लचीला और समावेशी बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। सूचना का स्रोत शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार – PM एविद्या - https://www.education.gov.in/pm-evidya राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 - https://www.education.gov.in/sites/upload_files/mhrd/files/nep_update/NEP_final_HI_0.pdf