राजीव गांधी छात्रवृत्ति योजना

इस योजना के तहत मेधावी छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्वतंत्र मिडल स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा के एक छात्र व एक छात्रा को जो कक्षा में प्रथम आते हैं, उन्हें 750 रू. प्रति वर्ष छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाते हैं।

मुफ्त साईकिल योजना
अनुसूचित जाति से संबंधित छठी कक्षा के छात्रों के लिए मुफ्त साईकिल योजना
इस योजना के तहत अनुसूचित जाति से संबंधित छठी कक्षा के उन लड़के और लड़कियों को साईकिलें बांटी जाती है जिनके घर से विद्यालय की दूरी 2 कि.मी. या उससे अधिक है।

अनुसूचित जाति के छात्र/छात्राओं के लिए मासिक भत्ता
कक्षा एक से आठ के अनुसूचित जाति के छात्र/छात्राओं के लिए मासिक भत्ता
इस योजना के तहत कक्षा एक से आठ के सभी अनुसूचित जाति के छात्र एवं छात्राओं को निम्न प्रकार से मासिक भत्ता दिया जा रहा है।

सभी अनुसूचित जाति के लड़कों (कक्षा 1 से 5) को 150 रू. प्रति मास 12 महीनों के लिए।

सभी अनुसूचित जाति की लड़कियों (कक्षा 1 से 5) को 225 रू. प्रति मास 12 महीनों के लिए।

सभी अनुसूचित जाति के लड़कों (कक्षा 6 से 8) को 200 रू. प्रति मास 12 महीनों के लिए।

सभी अनुसूचित जाति की लड़कियों (कक्षा 6 से 8) को 300 रू. प्रति मास 12 महीनों के लिए।

इस योजना के तहत यह राशि छात्र और छात्राओं को प्रति मास के हिसाब से तिमाही बांटी जाती है।

बी.पी.एल. छात्र और छात्राओं के लिए मासिक भत्ता
कक्षा एक से आठ के बी.पी.एल. छात्र और छात्राओं के लिए मासिक भत्ता
हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ में पढने वाले बी.पी.एल. वर्ग से संबंधित छात्र और छात्राओं को निम्नलिखित दरों के अनुसार मासिक भत्ता दिया जाता है-

सभी लड़कों (कक्षा 1 से 5) को 75 रू. प्रति मास 12 महीनों के लिए।

सभी लड़कियों (कक्षा 1 से 5) को 150 रू. प्रति मास 12 महीनों के लिए।

सभी लड़कों (कक्षा 6 से 8) को 100 रू. प्रति मास 12 महीनों के लिए।

सभी लड़कियों (कक्षा 6 से 8) को 200 रू. प्रति मास 12 महीनों के लिए।

इस योजना के तहत यह राशि छात्र और छात्राओं को प्रति मास के हिसाब से तिमाही बांटी जाती है।

बी.सी.ए छात्र/छात्राओं के लिए मासिक भत्ता
कक्षा एक से आठ के बी.सी.ए छात्र/छात्राओं के लिए मासिक भत्ता
हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ में पढने वाले बी.सी.-ए जाति से संबंधित छात्र/छात्राओं को निम्नलिखित दरों के अनुसार मासिक भत्ता दिया जाता हैः

सभी लड़कों (कक्षा 1 से 5) को 75 रू. प्रति मास 12 महीनों के लिए।

सभी लड़कियों (कक्षा 1 से 5) को 150 रू. प्रति मास 12 महीनों के लिए।

सभी लड़कों (कक्षा 6 से 8) को 100 रू. प्रति मास 12 महीनों के लिए।

सभी लड़कियों (कक्षा 6 से 8) को 200 रू. प्रति मास 12 महीनों के लिए।

इस योजना के तहत यह राशि छात्र और छात्राओं को प्रति मास के हिसाब से तिमाही बांटी जाती है।

नकद पुरस्कार योजना
कक्षा एक से आठ के अनुसूचित जाति के छात्र एवं छात्राओं के लिए नकद पुरस्कार योजना (वर्ष में एक बार)
इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के लड़के और लड़कियों को स्टेशनरी वस्तुएं जैसे जमेटरी बाक्सए रंग, पेंसिल आदि खरीदने के लिए वर्ष में एक बार निम्नलिखित दरों पर भत्ता दिया जा रहा है-

कक्षा पहली 740 रू.

कक्षा दूसरी 750 रू.

कक्षा तीसरी 960 रू.

कक्षा चाैथी 970 रू.

कक्षा पांचवीं 980 रू.

कक्षा छठी से आठवीं 1250 रू.

बालिकाओं के लिए छात्रवृत्ति योजना
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा एक से आठ में पढ़ने वाली बालिकाओं के लिए छात्रवृत्ति योजना
राज्य सरकार ने इस वित वर्ष से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा 1 से 8 में पढने वाली बालिकाओं के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू की है जिसके तहत अनुसूचित जाति, बी.सी.-ए, बी.पी.एल. वर्ग से संबंधित छात्राओं को राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाली अनुसूचित जातिए बी.सी.-ए, बी.पी.एल. वर्ग से संबंधित छात्राओं के समान रेट पर भत्ता दिया जाना है।

अधिक जानकारी के सम्पर्क करें

जिला स्तर

जिला शिक्षा अधिकारी (डी.ई.ओ.) कार्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डी.ई.ई.ओ.) कार्यालय

राज्य स्तर

डायरेक्टर (मौलिक शिक्षा निदेशालय) हरियाणा, प्लाट नंबर: 1-बी, पहली मंजिल, शिक्षा सदन, सेक्टर-5, पंचकूला-134190. फोन नंबर: 0172-2560189, 3262073

स्रोत: एस एम सहगल फाउंडेशन