अध्येतावृत्ति अवार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है? अनुसूचित जाति का कोई भी विद्यार्थी, जिसने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में एम.फिल/पीएच.डी. में प्रवेश लिया हो। कार्यान्वयन एजेंसी कौन सी है? विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) कार्यान्वयन एजेंसी है। यूजीसी योजना अधिसूचित करता है, चयन करता है और नामजद बैंकों के माध्यम से अध्येतावृत्ति (फैलोशिप) जारी करता है। योजना का कार्य क्षेत्र क्या है? इस योजना के माध्यम से अधिकतम 2000 फैलोशिप अर्थात् कनिष्ठ फैलोशिप प्रति वर्ष अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को दी जाति हैं। अध्येतावृत्ति की अवधि कितनी है? एम.फिल के लिए अधिकतम अवधि 2 वर्ष और पीएच.डी. के लिए 5 वर्ष है। अध्येतावृत्ति की दरें क्या हैं? 01.12.2014 से दरों में संशोधन किया गया है और कनिष्ठ फैलोशिप के लिए प्रति माह लगभग 25,000/- रुपए तथा वरिष्ठ फैलोशिप के लिए प्रति माह लगभग 28,000/- रुपए है। स्त्रोत: सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय