भूमिका

अकादमी वर्ष 2007-08 से प्रांरभ की गई अनुसूचित जनजाति के छात्रों हेतु यह एक केन्द्रीय क्षेत्र की छात्रवृत्ति योजना है जिसका उद्देश्य जनजातीय मंत्रालय द्वारा निर्धारित किए गए किसी भी संस्थान में डिग्री एंव स्नातकोत्तर में पढ़ने के लिए प्रतिभाशाली अनुसूचित जनजाति छात्रों को प्रोत्साहित करना है।

प्रमुख विशेषताएं

यह 213 अभिज्ञात गुणवत्ता शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश प्राप्त प्रतीभाशाली अनुसूचित जनजाति छात्रों को सहयोग करती है।

संतोषजनक प्रदर्शन के साथ पाठ्यक्रम पूरा होने तक पुरस्कृत छात्रवृत्ति जारी रहेगी।

छात्रवृत्ति राशि में ट्यूशन फीस, आवास एंव भोजन का खर्च, पुस्तक अनुदान और एक बार सभी उपकरणों के साथ कम्प्यूटर की खरीद शामिल होती है।

मानक अनुसार जनजातीय मंत्रालय द्वारा 100% कोष प्रदान किया जाता है।

प्रत्येक अभिज्ञात संस्थान को 5 पुरस्कार आवंटित किए गए है, हालाँकि, यह समस्त रूप से प्रति वर्ष 625 छात्रवृत्तियों की उच्चतम सीमा के साथ बढ़ाया जा सकता है।

जनजातीय मंत्रालय द्वारा कोष प्रत्यक्ष रूप से संबंधित संस्था को जारी किया जाता है।

योग्यता

छात्रों के परिवार की सभी स्रोतों से प्रतिवर्ष आय 2 लाख रुपये अधिक नहीं होनी चाहिए।

अधिसूचित संस्थान में संरक्षित दाखिला प्राप्त अनुसूचित जनजाति के छात्र ही छात्रवृत्ति के लिए योग्य होंगे।

यदि विशेष संस्थान में आवंटित पुरस्कारों से अधिक अनुसूचित जनजाति छात्रों की संख्या हो जाती है तो इस स्थिति में छात्रवृत्ति, परस्पर मेरिट सूची में टॉप स्लॉट अधिकृत छात्रों की संख्या तक ही सीमित हो जाएगी।

लाभ

सरकारी/सरकारी-कोष प्राप्त संस्थानों को ट्यूशन फीस एंव अन्य अप्रतिदेय देय की पूरी राशि दी जाएगी।

निजी क्षेत्र के संस्थानों में प्रति छात्र 2 लाख रुपये प्रति वर्ष की अधिकतम सीमा में पढ़ रहे छात्र भी सामान्य रूप से आवेदन कर सकते है।

कॉमर्शियल पायलट ट्रेनिंग हेतु निजी क्षेत्र के फ्लाइंग क्लब में प्रति छात्र 3.72 लाख रुपये प्रति वर्ष की अधिकतम सीमा में पढ़ रहे छात्र भी सामान्य रूप से आवेदन कर सकते है।

जीविका खर्च का भुगतान वास्तविक अनुसार ही किया जाता है, प्रति छात्र प्रति माह- 2200 रुपये की अधिकतम सीमा।

किताबों पर व्यय एंव लेखन सामग्री हेतु प्रति छात्र 3000 रूपये प्रति वर्ष।

पूरे पाठ्यक्रम के दौरान केवल एक बार नवीनतम कंप्यूटर तथा इसकी सहायक सामग्री सहित सीमित लागत 45000 रूपये छात्र को देय।

योजना की प्रगति

इस योजना के तहत, 11वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2007-08 से 2011-12) के दौरान 13.83 करोड़ रूपये जारी कर 814 छात्रों को कवर किया गया। 2012-13 वित्त वर्ष के दौरान, 13 करोड़ रूपये के बीई के आलावा, 6.14 करोड़ जारी कर अभी तक 298 छात्रों को कवर किया जा रहा है।
स्रोत:  भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय