भूमिका 8-12 वर्ष के आयु वर्ग में प्रतिभाओं की पहचान और चिन्हित प्रतिभाशाली खिलाडि़यों को प्रोत्साहन देने के लिए एक नयी योजना राष्ट्रीय खेल प्रतिभा तलाश योजना (एनएसटीएसएस) बनायी गई है। योजना का उद्देश्य 8-12 वर्ष की आयु वर्ग में खेल प्रतिभाओं की पहचान (कक्षा 4 से कक्षा 6 तक दाखिले के लिए) जिनमें शरीर के नाप से संबंधित (एन्थ्रपमैट्रिक) फिजिकल एवं फिजियोलॉजिकल क्षमताओं जैसे गुण अंतर्निहित हों और किसी तरह की शारीरिक अशक्तता न हो। जिला स्तर के खेल विद्यालयों/केंद्रीय खेल विद्यालयों/राष्ट्रीय खेल अकादमियों आदि मे संभावित खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इससे देश में खिलाडि़यों का आधार व्यापक बनाने में मदद मिलेगी। स्रोत: युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार खेल प्रतिभा खोज पोर्टल दरअसल लंबे समय से देश के कोने-कोने फैली खेल प्रतिभाओं को ढूंढ निकालने और उन्हें प्रशिक्षित करने की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए आवेदक को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस पोर्टल व वेबसाइट पर इच्छुक आवेदक अपना बायोडाटा या वीडियो अपलोड कर सकता है। इच्छुक आवेदक वेबसाइट के द्वारा एवं मोबाइल एप्प डाउनलोड कर वीडियो अपलोड कर सकते है। खेलो में प्रतिभाशाली युवको के लिए यह पोर्टल एक मंच है। खेल प्रतिभा खोज पोर्टल में जाने के लिए क्लिक करें राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल पोर्टल के फायदे राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज के लाभ इस योजना से देश के कोने-कोने खेल प्रतिभाओं को ढूंढ निकालने में सहायता मिलेगी। इस योजना से प्रतिभाशाली युवकों के लिए यह एक अच्छा मंच है। इस योजना में पंजीकृत 1000 बच्चों को चुना जाएगा। इस योजना में प्रथम श्रेणी में चयनित बच्चों को 5 लाख रुपए रुपए प्रति वर्ष दिए जाएंगे। पोर्टल खेल प्रतिभा के लिए पात्रता इस योजना आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 8 वर्ष से अधिक होनी चाहिए । इसमें सभी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस पर पंजीकृत 1000 बच्चों को चुना जाएगा । प्रथम श्रेणी में चयनित बच्चों को 5 लाख प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। यह एप्लीकेशन फॉर्म अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा। आप विषय प्रक्रिया परीक्षण और केंद्र के लिए भी जानकारी ले सकते हैं। राष्ट्रीय खेल प्रतिभा योजना के लिए आवेदन राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज योजना पर आवेदन करने के लिए इस क्लिक करें अब आप आवेदन पर क्लिक करें । उसके बाद ध्यानपूर्वक आवेदन फॉर्म भरे। अब आवेदन पर क्लिक करें अब आपके आवेदन फॉर्म पंजीकृत होगा । उसका नाम और पासवर्ड मिलेगा। अब आपको अपना नाम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन करना होगा। स्रोत: राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल